Sunday, September 8, 2024
#
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: मार्शल वाहन घुस गया ट्रक के अंदर , बच्चे समेत...

उत्तराखंड: मार्शल वाहन घुस गया ट्रक के अंदर , बच्चे समेत दो लोगों की मौत, 14 यात्री घायल

यूपी बॉर्डर में बनी राज्य की सरकडा चौकी पार कर मजदूरों से भरा वाहन जैसे ही पीलीभीत रोड के ग्राम नकटपुरा मलपुरी के पास पहुंचा, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू वाहन एक ट्रक में जा घुसा। रात करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आठ वर्षीय महादेव पुत्र जमक और 17 वर्षीय पारस पुत्र सुनील को मृत घोषित कर दिया। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, उसे भी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सड़क हादसे में मामूली रूप से चोटिल यात्री सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात ही गंतव्य को रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही। इस बार सितारगंज में सड़क हादसा हुआ है।

यहां श्रमिकों को लेकर नेपाल के जगरकोट और हिमाचल जा रहा सवारियां ढोने वाला मार्शल वाहन एक ट्रक में जा घुसा। हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि 14 यात्री घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने डैमेज हो चुके मार्शल वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। वाहन में श्रमिकों के परिवार वाले और बच्चे बैठे हुए थे। देर रात हुए हादसे के दौरान झमाझम बारिश का माहौल था। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हादसे में घायल हुए यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला। इस दौरान ठंड लगने से यात्री और बच्चे बुरी तरह कांप रहे थे, पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की और उन्हें गर्म दूध पिलाया। बीती रात करीब ढाई बजे मार्शल वाहन में सवार लोग नेपाल के जगरकोट, देहल्क से हिमाचल के कुल्लू मनाली व लेह लद्दाख जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments