Sunday, September 15, 2024
#
HomeमनोरंजनRajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' की असफलता पर राजकुमार ने 29 साल...

Rajkumar Santoshi: ‘अंदाज अपना अपना’ की असफलता पर राजकुमार ने 29 साल बाद तोड़ी चुप्पी, सीक्वल पर कही यह बात

सलमान खान, आमिर खान, परेश रावल, शक्ति कपूर, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ वर्ष 1994 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब इसकी बॉक्स ऑफिस असफलता को लेकर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कहा है, ‘जबकि अंदाज अपना अपना उन दिनों बिल्कुल अलग कहानी थी। इसमें रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर है। लोगों को इस फिल्म को समझने में समय लगा। 29 साल पहले जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब डिस्ट्रीब्यूटर भी न्यूकमर थे।’

बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमिक फिल्मों में से एक ‘अंदाज अपना अपना’ का फैंस के दिलों में एक अलग जगह है। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, अब जाकर इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इसकी असफलता पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसके पीछे की वजह का खुलासा करते नजर आए हैं।

राजकुमार संतोषी ने फिल्म के फ्लॉप होने का कारण इसका सही तरीके से प्रमोशन ना होना बताया है। डायरेक्ट ने बात में आगे जोड़ा है, ‘न तो सलमान और न ही आमिर फिल्म का प्रचार करने के लिए शहर में थे। फिल्म से संबंधित कोई गतिविधि नहीं थी। मीडिया से भी कोई बातचीत नहीं हुई। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जो कुछ करना था वो भी नहीं हो सका। डिस्ट्रीब्यूटर्स भी काफी नाराज थे।’

राजकुमार संतोषी ने ‘अंदाज अपना अपना’ का रीमेक बनाए जाने की संभावना पर साफ किया है, ‘इसके रीमेक में कुछ भी करने की कोई गुंजाइश नहीं है। फिल्म आज भी फ्रेश लगती है। जो कोई भी इस सदाबहार फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश करेगा वह डूब जाएगा क्योंकि ऐसी फिल्म बनाना संभव नहीं है।’

बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के सीक्वल की अफवाहें लंबे समय से उठती रही हैं। फिल्म में प्रेम और अमर की जोड़ी ने दर्शकों के दिल पर राज किया था। हालांकि, राजकुमार संतोषी के बयान से लग रहा है कि इसके दूसरे पार्ट की कोई गुंजाइश नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments