Monday, September 16, 2024
#
Homeउत्तरप्रदेशUP Nikay Chunav 2023: शामली में सबसे ज्यादा वोटिंग, प्रयागराज में महज...

UP Nikay Chunav 2023: शामली में सबसे ज्यादा वोटिंग, प्रयागराज में महज 30% ने डाला वोट, प्रथम चरण का मतदान खत्म

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 37 जिलों में वोट डाले गए। इस चरण में कुल 7,592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44,226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया। शाम पांच बजे तक कुल 45.96 फीसदी वोट पड़े। अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी हैं। पहले चरण के लिए 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 113 तथा 820 पार्षदों के लिए 5,432 प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में हैं।
पांच जिले जहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

पांच बजे तक हुए मतदान के आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग शामली जिले में हुई। जिले में इस बार 62.41 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद महराजगंज में 62.13%, अमरोहा में 59.78%, हरदोई में 59.53% और कुशीनगर में 58.88% मतदान हुआ।

सबसे कम मतदान प्रयागराज में
इस निकाय चुनाव के पहले चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज जिले में हुआ। यहां महज 30.32 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद लखनऊ में 35.42%, आगरा में 37.21% वाराणसी में 38.89% और गोरखपुर में 40.15% मतदान दर्ज किया गया।

जिलेवार वोटिंग 

जनपद 5 बजे तक मतदान % 2017 में मतदान %
प्रयागराज 30.32 34.2
गोरखपुर 40.15 39.23
लखनऊ 35.42 39.99
आगरा 37.21 43.36
वाराणसी 38.89 44.39
मथुरा 42.56 46.88
मुरादाबाद 47.99 48.47
रामपुर 46.88 54.5
रायबरेली 48.61 54.7
बहराइच 49.96 54.8
जौनपुर 51.29 54.91
फिरोज़ाबाद 50.06 55.74
बलरामपुर 53.54 57.05
सम्भल 51.64 57.18
देवरिया 4.79 57.29
झांसी 49.73 57.52
गाज़ीपुर 53.38 57.97
लखीमपुर खीरी 52.17 58.19
सीतापुर 52.48 58.59
फतेहपुर 52.5 58.89
गोंडा 57.07 59.76
मैनपुरी 53.11 60.79
प्रतापगढ़ 52.93 61.51
जालौन 55.13 61.85
उन्नाव 56.06 61.86
मुज़फ्फरनगर 53.88 62.78
बिजनौर 54.07 63.35
श्रावस्ती 58.61 64.05
हरदोई 59.53 64.14
ललितपुर 56.15 64.9
कौशाम्बी 52.46 65
अमरोहा 59.78 65.13
चन्दौली 58.74 65.91
कुशीनगर 58.88 66.44
शामली 62.41 66.83
सहारनपुर 70.52 67.28
महराजगंज 62.13 72.92

2017 में कहां कितना हुआ था मतदान?

पिछले नगरीय निकाय चुनाव में कुल 53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। ये चुनाव तीन चरण में हुए थे। 2017 के चुनावों में पहले चरण में कुल 52.59 फीसदी वोटिंग हुई थी।

पहले चरण में शामिल इन जिलों में 2017 में सबसे ज्यादा वोट पड़े

2017 में हुए निकाय चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग महराजगंज जिले में दर्ज की गई थी। यहां कुल 72.92 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके बाद सहारनपुर में 67.28%, शामली में 66.8%, कुशीनगर में 66.44% और चन्दौली में 65.91% मतदान हुआ था।

पहले चरण में शामिल इन जिलों में 2017 में सबसे कम वोट पड़े
पिछले चुनाव में सबसे कम वोटिंग प्रयागराज जिले में हुई थी। यहां 34.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद गोरखपुर में 39.23%, लखनऊ में 39.99%, आगरा में 43.36% और वाराणसी में 44.39% वोटिंग हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments