Sunday, September 15, 2024
#
Homeउत्तराखंडराजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कॉलेज की फर्जी डिग्री, दो फर्जी...

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कॉलेज की फर्जी डिग्री, दो फर्जी BAMS डॉक्टर गिरफ्तार

दो फर्जी BAMS डॉक्टर गिरफ्तार

आरोपी डॉक्टर फर्जी बीएएमएम के अलावा मूल बीईएमएस की डिग्री से वर्तमान में प्रैक्टिस कर रहे थे। गुरुवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने प्रकाश सिंह (41) पुत्र राय सिंह को डालनवाला और मसूद अहमद (34) पुत्र स्वर्गीय शब्बीर अहमद को भारूवाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीएएमएम फर्जी डॉक्टर मामले में 36 डॉक्टरों को चिन्हित किया है। मामले में एसआईटी टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बीएएमएम फर्जी डॉक्टर मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस दो और फर्ज़ी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को भारूवाला और दूसरे को डालनवाला से गिरफ्तार किया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि गुरूवार को दो फर्ज़ी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका बंगलुरु से फर्जी डिग्री प्राप्त कर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया गया था। जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments